सीएम ने टनल में फंसे मजदूरो के परिजनों  को भरोसा दिलाया..!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 26 Nov.–2023: खबर…. राजधानी रविवार को  ज्ञात हो कि 11 नवंबर 2023, से उत्तरकाशी सिलक्यारा टंनल में 41 श्रमिको के फंसे हुए है जिसमें एक उत्तराखण्ड के श्रमिक परिजानो से आज   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  टनकपुर भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले ।

वही इस मौके पर सीएम  ने परिजनों  को भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा । वही इस दौरान  मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिक सकुशल हैं,  सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मजदूर की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। श्रमिकों को खाद्य सामग्री भी नियमित पहुंचाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.