CEO पुरुषोत्तम ने राज्यपाल से भेंट कर प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।  .!

Spread the love
उत्तराखण्डः 28-DEC. 2024, शनिवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड  जभवन में आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।
वही इस मौके पर  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने माननीय राज्यपाल से इस विषय पर विस्तृत विचार विमर्श किया एवं वर्तमान में मतदाता जन-जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी अवगत कराया । इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.