टिहरी क्षेत्र में बस हादसा, कई लोगों के मारे जाने की आशंका!

उत्तराखंड: 24 Nov.2025, सोमवार को देहरादून । उत्तराखंड -टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर स्थित कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना हादसे में कई लोगों के मारे जाने और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।  चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन बस पहाड़ी से टकराते हुए सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 6 घायलों को इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।वही इस  दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत की पुष्टि हो गई है. वहीं अन्य सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है  वही जिसमें यात्रियों को ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी! हादसे के बाद इलाके में अफरा.तफरी का माहौल है देर शाम तक सभी घायलों की आवश्यक मेडिकल जांचें जारी थीं। इनमें से अधिकांश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना  की सूचना मिलते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 05 टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी है।

 इस दौरान सीएम धामी  ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अस्पताल में आने वाले घायलों के परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। घायलों की चिकित्सा व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है।

दोपहर को नरेन्द्र नगर स्थित मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कर लौट रही यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी थी। इस दुर्घटना में घायल हुए 6 यात्रियों की हालत ज्यादा खराब देखते हुए उन्हें उपचार हेतु एम्स पंहुचाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इलाज कर रहे ट्राॅमा चिकित्सकों के अनुसार घायलों में 2 पुरूष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें शिव कुमार उम्र 59 वर्ष, राकेश कुमार उम्र 54 वर्ष, दीप शिखा उम्र 50 वर्ष, दीक्षा उम्र 60 वर्ष, माधुरी उम्र 55 वर्ष और चैतन्या जोशी उम्र 62 वर्ष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर घायलों को गंभीर चोटें आयी हैं। घायलों की हालत स्थिर करने हेतु डॉक्टरों की टीम सभी आवश्यक उपचार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.