छुट्टी पर आया BSF जवान बेसुध

पठानकोट (पंजाब) . पठानकोट के हलका भोआ अधीन आते बमियाल के गांव पलाह में छुट्टी पर घर आए बीएसएफ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बेटे की जान को खतरा बताया है। इसके चलते अब यह मामला थाना नरोट जैमल सिंह की चौकी बमियाल में विचाराधीन है।बेसुध हालत में सिविल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाए गए जवान अश्विनी कुमार के पिता मुलख राज का कहना है कि उसका बेटा हाल ही में छुट्टी आया हुआ था। जबकि बहू उसके बेटे को मारने की हर तरह कोशिश कर रही है। क्योंकि बहू के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध हैं, जिसके चलते घर में अनबन चल रही है। मुलख राज ने आरोप लगाया कि बहू अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे (पति) को मारने की कोशिश की है। बहू ने उनके बेटे को कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है। इस वजह से अश्विनी बेसुध हो गया है। उन्होंने बहू के खिलाफ पुलिस चौकी बमियाल में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
दूसरी तरफ, बमियाल चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि सोमवार को सिविल अस्पताल में बेसुध अश्विनी के बयान लेने के लिए वे आए लेकिन, अभी वह होश में नहीं आया है। इस वजह से अश्विनी कोई बयान नहीं दे पाया। जैसे ही अश्विनी होश में आएगा उसके बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.