वीर बाल दिवस हमें सीख देता है न्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहना चाहिए! गवर्नर

वीर बाल दिवस’’ भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान रखता है!

Spread the love

उत्तराखण्डः 25 DEC. 2024, बुधवार, देहरादून / राजधानी स्थित आज राजभवन में  25 दिसम्बर, को  उत्तराखण्डः गवर्नर  लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वीर बाल दिवस के अवसर पर वीर साहिबजादों का भावपूर्ण स्मरण किया है। उन्होंने बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह एवं माता गुजरी जी के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान  पूर्व संध्या में जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वीर साहिबजादों का त्याग, बलिदान और साहस हमारे धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘वीर बाल दिवस’’ भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान रखता है, जो बच्चों के अद्वितीय योगदान और साहस को याद करता है। साहिबजादों ने मुगलों के खिलाफ खालसा पंथ की गरिमा बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

इस अवसर पर    राज्यपाल ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह सीख देता है कि चुनौतियों के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहना चाहिए। यह दिन एक संदेश देता है कि, सच्चे साहस और त्याग की कोई सीमा नहीं होती। हम कभी भी, कहीं भी राष्ट्र हित के लिए कुछ कर गुजर कर अपने को इतिहास में अमर कर सकते हैं। वीर साहिबजादों का बलिदान और विचार राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.