17 अप्रैल से पहले हर घर में भाजपा की उपलब्धियां पहुंचेगी! चमोली

Spread the love

उत्तराखंड :11अप्रैल 2024, देहरादून स्थित भाजपा  महानगर  कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के धर्मपुर विधानसभा के सम्मानित विधायक  विनोद चमोली  द्वारा देश एवं प्रदेश की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक पत्रकार बंधुओ के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश के साथ प्रदेश में विकास कार्य में रफ्तार पकड़ी है ।

इस दौरान भाजपा की उपलब्धियों की सूची इतनी लंबी है कि इस बार भी पांचों सीट भाजपा के खाते में आएंगी दिनांक 17 अप्रैल को राज्य में चुनाव प्रचार थमेगा। उससे पहले हर घर में भाजपा की उपलब्धियां पहुंच चुकी होगी । साथ ही भाजपा की शीर्ष नेतृत्व में वैचारिक धरातल के साथ ही विकास कार्यों को ले करके आम जन के बीच अपनी पैठ बनाई है UCC के अलावा नकल और भ्रष्टाचार पर अंकुश बड़ी उपलब्धियां है।

साथ ही इस पत्रकार वार्ता में टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला  ने भी कहा कि कल होने वाली माननीय प्रधानमंत्री जी की ऋषिकेश में रैली ऐतिहासिक रैली होगी जिस में देहरादून समेत विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  का उत्तराखंड और यहां के लोगों से विशेष लगाव रहा है बदले में देव भूमि की जनता ने भी प्रधानमंत्री को बहुत प्यार दिया प्रदेश की लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर भाजपा को बहुत बड़े अंतर से जीत मिलेगी।

इस दौरान प्रेस वार्ता में महानगर मिडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी अक्षत जैन प्रदीप कुमार भी उपस्थिति रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.