UCC

अंकिता मर्डर केस: उर्मिला के घर नोटिस चस्पा, राठौर पर भी दो मुकदमे दर्ज

Spread the love

उत्तराखंड: 02 Jan.2026, शुक्रवार को देहरादून ।  जानकारी के मुताबिक हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) में अभिनेत्री उर्मिला के घर नोटिस चस्पा कर उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। बताया जा रहा है कि घर कई दिनों से बंद है।

उर्मिला द्वारा जारी ऑडियो में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर के साथ बातचीत का हवाला देते हुए VIP गेस्ट के रूप में BJP नेता दुष्यंत गौतम का नाम लिया गया था। इसके बाद हरिद्वार और देहरादून में उर्मिला और सुरेश राठौर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस दोनों को ही पूछताछ के लिए बुला रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देहरादून पुलिस ने अंकिता भंडारी मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के हरिद्वार स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया है। बहादराबाद थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर हरिद्वार पुलिस पहले ही राठौर को नोटिस दे चुकी है। उर्मिला सनावर को भी तीन नोटिस मिले हैं। दोनों अभी तक लापता हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे लेने की कोशिश कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग कर रही सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। चार दिन पहले अभिनेत्री ने फेसबुक पर लाइव आकर रोते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की थी, इसके बाद से अभिनेत्री का कोई पता नहीं है।

वहीं, बृहस्पतिवार देर रात हरिद्वार पुलिस ने बयान लेने के लिए उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर लाइव आकर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उर्मिला सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर की रहने वाली हैं। वह हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शादी के बाद चर्चाओं में आई थी। हालांकि अब उनके बीच विवाद चल रहा है।

अब उर्मिला उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय दिलाने के लिए सामने आईं। अभी तक तीन अलग-अलग मुकदमों में उर्मिला सनावर को तीन नोटिस और सुरेश राठौर को दो नोटिस हरिद्वार की पुलिस दे चुकी है। लेकिन दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ऐसी चर्चाएं हैं कि दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए हाइकोर्ट से स्टे लेने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.