UCC

सभी अस्पतालों को लाभार्थी हित में फॉलो करना होगा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम

Spread the love

उत्तराखंड: 04 FEB.2026, बुधवार को देहरादून ।  आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की व्यवस्थाएं प्राथमिकता से लागू हों इसे लेकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की ओर से सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आज : 04 FEB.2026 बुद्धवार को प्रदेश के सभी निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअली प्रशिक्षण देते हुए एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने कहा कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को एचएमआईएस के अंतर्गत डिजिटाइज कर संचालित किया जाना है। इसमें लाभार्थियों की सुविधा के लिए स्कैन एंड शेयर को अनिवार्य रूप से फॉलो कराना है। गढ़वाल मंडल व कुमाउं मंडल की सभी सरकारी चिकित्सा ईकाइयों को एचएमआईएस का प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है।

उन्होंने पीपीटी के जरिए एचएमआईएस की जानकारियों को विस्तार से अस्पताल प्रतिनिधियों से साझा किया। साथ ही आभा आईडी के जरिए अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए लगने वाली लाइनों से छुटकारा, हेल्थ रिकार्ड को डिजिटली सुरक्षित रखने आदि के बारे में बताया। वहीं चिकित्सा संस्थानों को स्कैन एंड शेयर कराने के लिए भारत सरकार की ओर से मिल रहे प्रोत्साहन की भी जानकारी दी। इस मौके पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, सूचना सुरक्षा अधिकारी रविंद्र पथानी, अमृत पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.