UCC

AISNA के सोमपाल बने प्रिंट मीडिया विज्ञापन सूचीबद्धता समिति’ के सदस्य

Spread the love
उत्तराखंड/ देहरादून ,19 Oct. 2025,। ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन(आईसना) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय महासचिव आरती त्रिपाठी ने संगठन की ओर से सोमपाल सिंह को विज्ञापन सूचीबद्धता समिति के सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वही जिसमें सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन उत्तराखंड इकाई से प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह को ‘उत्तराखण्ड विज्ञापन सूचीबद्धता संचालन समिति’ का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान सूचना महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस समिति में आईसना उत्तराखंड इकाई के प्रतिनिधि के अलावा 7 अन्य गैर सरकारी सदस्य भी शामिल किये गये हैं।
इस दौरान ऑल इंडिया स्माल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन ( भारत के राजपत्र में अधिसूचित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय महासचिव आरती त्रिपाठी ने संगठन की ओर से सोमपाल सिंह को विज्ञापन सूचीबद्धता में सदस्य बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
  वही , जिसमें सोमपाल सिंह वरिष्ठ पत्रकार पिछले 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनकी ईमानदार छवि को देखते हुए सूचना विभाग उत्तराखंड सरकार ने प्रिंट मीडिया सूचीबद्ध समिति का सदस्य बनाया इस अवसर पर सोमपाल सिंह ने अपने केंद्र नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
 इस अवसर पर आईसना राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हे बधाई देते हुए कहा कि विज्ञापन सूचीबद्धता संचालन समिति में सोमपाल सिंह महामंत्री प्रदेश को अपनी मीडिया सूचीबद्धता समिति में सदस्य बनाये जाने से उत्तराख्रंड में संगठन के प्रतिनिधित्व को मजबूती मिली है। इससे समाचार पत्रों के हितो के मामलों को हम बेहतर तरीके से सरकार के समक्ष रख सकेंगे।
इस अवसर पर आईसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ संरक्षक उत्तराखंड इकाई श्री गुरदीप सिंह टोनी ने सोमपाल सिंह को समिति का सदस्य बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पत्रकारों और बल मिलेगा। यह हमारे राष्ट्रीय संगठन की उत्तराखंड में पहली उपलब्धि है।
साथ ही सोमपाल सिंह (मान्यता प्राप्त पत्रकार) ने इस नियुक्ति के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समिति में आईसना का प्रतिनिधित्व हमारे लिए गौरव का विषय है। समाचार पत्रों व पत्रकारों के हितों के लिए महानिदेशक द्वारा किये जा रहे कार्य अत्यन्त प्रशंसनीय एवं मैत्रीपूर्ण हैं। सूचीबद्धता संचालन समिति के गठित होने से निश्चित तौर पर प्रकाशकों को खुशी मिलेगी। तथा विभिन्न समाचार पत्रों की समस्याओ को सरलता से हल करने की कोशिश की जाएगी।
बता दे की ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन पिछले 40 वर्षों से पत्रकारों की हितों की लड़ाई लड़ता रहा है। देश के कई राज्यों में इस संगठन की शाखाएं फैली हुई है। और पत्रकारों की हर संभव लड़ाई के लिए आगे बढ़कर सहयोग करता है । साथ ही आईसना राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अग्रणीय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर आईसना उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट सहित प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा, संगठन मंत्री संजय पांडे, कोषाध्यक्ष धीरज सिंह, सहसचिव अफरोज खां, जिला अध्यक्ष प्रिया गुलाटी, अशोक रावत उपाध्यक्ष नीरज पाल , पुष्कर सिंह, सोनू उनियाल, अनिल आनंद, प्रज्ञा सिंह, सविता थलवाल, नेहा नायर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.