उत्तराखंड 27 जुलाई 2025,देहरादून स्थित ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (AISNA) उत्तराखंड इकाई के शनिवार को आम बैठक *स्थान : GID रेस्टोरेंट हरिद्वार रोड देहरादून पर आयोजित की गई, इस बैठक की अध्यक्षता आइसना उत्तराखंड इकाई के संरक्षक श्री गुरदीप सिंह टोनी जी की अध्यक्षता में की गई।
बैठक के दौरान (AISNA) उत्तराखंड प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आईसना चुप नहीं बैठेगी, प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों की विभिन्न समस्याओ को पूरे दमखम के साथ उठाया जाएगा और सूचना विभाग की मनमानी पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश करेगी। जल्द ही प्रिंट मीडिया सूचीबद्धता की कमेटी गठित की जाए जिससे पत्रकारों के समाचार पत्रों संबंधी समस्या को समय पर हल किया जा सके.
साथ ही आज का दौर में सोशल मीडिया डिजिटल हो चुका हैडिजिटल मीडिया के प्लेटफार्म, वेब चैनल, पर काम करने वाले पत्रकारों को भी प्रिंट मीडिया की तरह इन्हें भी पत्रकार का दर्जा दिया जाए।
इस बैठक में सह सचिव अफरोज खान ने पत्रकारों की समस्याओ पर अपने विचार प्रकट किए। जल्दी ही पत्रकारों की मांगों को लेकर मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार से एक भेटवार्ता की जाएगी।
इस अवसर पर ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड श्री गुरदीप सिंह टोनी जी वरिष्ठ पत्रकार , प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह , सहसचिव अफरोज खां, कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, सलीम खान, जावेद खान, जितेंद्र राजपूत, बाबू हसन, श्रीमती सविता थलवाल, कुमारी प्रज्ञा सिंह, आदि में पत्रकार उपस्थित थे।