UCC

AISNA-UK  प्रतिनिधिमंडल की ADG मुरुगेशन से भेंट, पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

Spread the love

उत्तराखण्ड: 12 Feb. 2026 बृहस्पतिवार को देहरादून/राजधानी  स्थित पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड में  (AISNA) के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल की ADG (कानून एवं व्यवस्था) श्री वी. मुरुगेशन से भेंट, पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा। ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन (AISNA) उत्तराखंड इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) उत्तराखंड श्री वी. मुरुगेशन (IPS) से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के पत्रकारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही पत्रकारों की समस्या हेतु 8 बिंदुओं पर ज्ञापन भी सोपा गया।

इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) उत्तराखंड श्री वी. मुरुगेशन से वार्ता के दौरान (AISNA) संगठन के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने बताया कि कई बार समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को फील्ड में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है तथा कुछ स्थानों पर उनके साथ अभद्र व्यवहार एवं अवरोध की घटनाएं भी सामने आती हैं। इस पर संगठन की ओर से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने तथा प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर श्री वी. मुरुगेशन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पत्रकारों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने का भरोसा भी दिलाया।

 (AISNA-UK) प्रतिनिधिमंडल ने ADG महोदय का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा एवं कार्य परिस्थितियों में सकारात्मक सुधार होगा। बैठक में पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

साथ ही उन्होंने कहा पत्रकार आईसना संगठन यह अपेक्षा करता है कि उपरोक्त मांगों पर हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस पत्रकारों की सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने हेतु आवश्यक कदम उठाएगी। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना न केवल उनकी जिम्मेदारी है, बल्कि यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी अनिवार्य है। कृपया उपरोक्त विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक निर्देश पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लिया जाए l इस अवसर पर के रूप से उपस्थित आईसना उत्तराखंड इकाई के  प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, सह सचिव- अफरोज खां, नीरज पाल , सोनू उनियाल, जिला अध्यक्ष प्रिया गुलाटी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.