कोर्ट आदेश के बाद: ऋषिकेश क्षेत्र में बवाल, प्रशासन पर लोगों ने किया पथराव

Spread the love

उत्तराखंड: 28 Dec.2025,रविवार को देहरादून ।  ऋषिकेश क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई के विरोध में स्थानिक जनता द्वारा राजमार्ग व रेल मार्ग को अवरुद्ध किया गया वह  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अब जमीन पर उतर आई है। ऋषिकेश क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि को चिन्हित कर वन विभाग ने कब्जा लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है. पशुलोक सेवा समिति की भूमि पर बीते दो दिनों से लगातार कार्रवाई चल रही है।

जिससे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अमित ग्राम में विभागीय कार्रवाई पर भड़के लोगों ने साढ़े चार घंटे सड़क जाम की। अन्य क्षेत्रों में भी विभागीय टीमों को लोगों ने क्षेत्र में घुसने नहीं दिया। वहीं, सड़क जाम के चलते बाईपास व ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर भीषण जाम रहा। प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर बना रखी है।  तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो.

वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. हालात यहीं नहीं रुके, प्रदर्शनकारी मनसा देवी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और कुछ समय के लिए रेल यातायात भी बाधित कर दिया।  इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीयलोगों का आरोप है कि वे पिछले 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं, और अब उन्हें उजाड़ा जा रहा है. लोगों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है।

 साथ ही उनका सवाल है कि अगर उन्हें यहां से हटाया जा रहा है तो वे आखिर जाएं तो कहां जाएं। साथ ही दुसरी ओर  वन विभाग ने चिन्हित की गई भूमि पर अपना कब्जा लेना शुरू कर दिया है. इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भय और असंतोष दोनों देखने को मिल रहे हैं।

 वही इस मौके पर  आज दिनांक 28.12.2025 को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में वन विभाग द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई के विरोध में स्थानिक जनता द्वारा राजमार्ग व रेल मार्ग को अवरुद्ध किया गया वह पुलिस वह वन विभाग द्वारा काफी समझाने के बाद भी राजमार्ग को वह रेल मार्ग को अवमुक्त नहीं किया गया।

उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली गई व जनता को राजमार्ग एवं रेल मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनपद देहरादून व आसपास के जनपदों से एकत्रित फोर्स के साथ ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च(flag march) किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.