उत्तराखंड: 02 FEB.2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत देहरादून के पलटन मार्केट स्थित मच्छी बाजार में दिनदहाड़े एक युवती की धारदार हथियार से हत्या से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान गोविंदगढ़ निवासी 23 वर्षीय गुन्जन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविन्दगढ के रूप में हुई, सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। वह एक डेंटल क्लिनिक में कार्यरत थी।.
जैसे ही वह अंसारी मार्ग स्थित दूल्हा बाजार के पास पहुंची, पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी आकाश कुमार ने उस पर अचानक हमला कर दिया।दूल्हा बाजार पहुंची थी, जहां गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खडी करने के बाद गली से दुकान की ओर जाने के दौरान उक्त युवक द्वारा उस पर हमला कर दिया। घटना में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अजांम देने वाले युवक आकाश पुत्र कोमलराम को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान देहरादून के पलटन मार्केट हत्या के विरोध में मच्छी बाजार, दूल्हा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली देहरादून के पलटन बाजार में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती की चापड़ से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। उस समय युवती नौकरी पर जा रही थी, तभी आरोपी ने घात लगाए हमला कर दिया। युवती की गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई। आरोपी और मृतका एक-दूसरे को जानते थे, बातचीत बंद करने पर वह नाराज था। पहले धमकी भी दे चुका था…. कोतवाली पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। इस मौके पर देहरादून जनपद के (SSP) अजय सिंह ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
साथ ही इस घटना के बाद मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया. अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान युवती के परिजनों का आरोप है कि गुंजन ने दो दिन पहले ही खुड़बुड़ा चौकी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो यह घटना टाली जा सकती थी।
जानकारी के अनुसार विगत 03 वर्षों से अभियुक्त का मृतक युवती से मिलना जुलना था तथा उसका मृतक युवती के घर अक्सर आना-जाना भी था। इस बात की जानकारी मृतक युवती के घर वालों को होने पर उनके द्वारा इस पर आपत्ति जताते हुए इसकी जानकारी अभियुक्त के परिजनों को दी गयी थी, इस बात को लेकर अभियुक्त के घर पर भी काफी गृह क्लेश चल रहा था तथा पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ कोई सम्बन्ध न रखने सम्बन्धी एक समझौता पत्र भी चौकी खुडबुडा पर दिया गया था। 02 दिन पूर्व भी युवती के द्वारा उक्त युवक को समझाने हेतु एक प्रार्थना पत्र चौकी खुडबुडा पर दिया गया था, जिस पर पुलिस अभियुक्त की तलाश में लगातार उसके घर तथा जिस दुकान पर वो कार्य करता था, वहां जा रही थी, पुलिस द्वारा ढूंढे जाने की जानकारी होने पर अभियुक्त अपना फोन बंद करके घर से गायब हो गया था तथा पुलिस से बचने के लिये विगत 02 दिनों से अलग- अलग स्थानों पर छिप रहा था, इस दौरान अभियुक्त अपने काम पर भी नहीं गया।
