शराबी सर्जन द्वारा निजी अस्पताल में युवक के ऑपरेशन में हुई मौत, शव रखकर परिजनो का हंगामा

Spread the love

उत्तराखंड: 19 Dec.2025, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित प्राप्त जानकारी के अनुसार  बुधवार को रायपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत  क्षेत्र लाडपुर के पास  स्थित प्राइमस अस्पताल में इलाज के दौरान युवक (32) मरीज की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शव रखकर किया हंगामा। 

जानकारी के मुताबिक  कांवली रोड निवासी 32 वर्षीय अजय सोनकर को गाल ब्लैडर की सर्जरी के लिए मंगलवार को लाडपुर स्थित निजी प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।    बताया गया कि बुधवार  1.00 बजे दोपहर अजय पूरी तरह सामान्य था और खुद अपने पैरों पर चलकर ऑपरेशन थिएटर में गया था. परिजनों का कहना है कि रात के समय अस्पताल प्रशासन ने अचानक अजय की मौत की सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 

वही इस  निजी अस्पताल में गाल ब्लैडर (पित्त की थैली) की पथरी का ऑपरेशन कराने आए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।  युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सर्जन डॉ0 के.के.टम्टा  पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देहरादून के निजी अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार  देहरादून पुलिस ने आरोपी सर्जन डॉक्टर के के टम्टा को हिरासत में लिया।

वही, मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, आज परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और करीब ढाई घंटे तक धरना दिया। 

देहरादून / राजधानी  के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत . परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर अस्पताल को सील करने की मांग की. हंगामा होने पर विधायक खजानदास मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन परिजन नहीं माने।  देर शाम तक भी परिजनों का हंगामा जारी रहा। मृतक के पिता ने परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपए राहत राशि और निजी अस्पताल को सील किए जाने की मांग उठाई। 

वहीं एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पूर्व सीएमएस दून अस्पताल के सर्जन डॉ0 के.के.टम्टा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  परिजनों को शांत करने की कोशिश की जा रही है। 

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। 

वहीं गुरुवार को मृतक के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए परिजन देहरादून के जिला चिकित्सालय, कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे।  परिजनों के अलावा स्थानीय लोग भी अस्पताल में इकट्ठे हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद अस्पताल में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले पर देहरादून जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई,

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान सर्जन डॉ0 के.के.टम्टा  ने गंभीर लापरवाही बरती और गलत तरीके से सर्जरी की गई, जिससे अजय की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई.   दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर उन्हें शांत करायाउनका आरोप है कि मरीज की स्थिति बिगड़ने के बावजूद परिजनों को समय रहते सही जानकारी नहीं दी गई. परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर पर भी सवाल उठाए हैं.  चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। अगर जांच में मेडिकल लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उत्तराखंड के देहरादून में डॉक्टरों की लापरवाही से एक मरीज की जान चली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.