UCC

महिला से लूट की घटना में घर का भेदी निकला मास्टरमाइंड

Spread the love

उत्तराखंड: 21 Jan.2026, बुधवार को देहरादून । थाना राजपुर क्षेत्र में  18 जनवरी 2026 की तडके प्रात: कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर रोड, सांकिया हॉस्पिटल के समीप स्थित श्री भुवन गांधी के आवास पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी माता जी को डराते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजपुर मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर पीडित बुजुर्ग महिला से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने पुत्र के साथ उक्त घर में रहती हैं। उनका पुत्र दिनांक 16-01-26 को अपने परिवार को छोड़ने दिल्ली गया हुआ था, इस दौरान दिनाँक 17-01-2026 की रात्रि में 02 अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे के दरवाजे को खोलते हुए उसमें दाखिल हुए तथा उन्हें डरा धमकाकर कमरे में रखी अलमारी में से ज्वैलरी व नगदी लूट ली तथा उनका मोबाइल फोन को लेकर वहां से फरार हो गये। उक्त घटना के सम्बन्ध में पीडित बुजुर्ग महिला के पुत्र श्री भुवन गांधी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध थाना राजपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी।

साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनांक: 21-01-26 को मुखबिर की सूचना पर किरसाली चौक से मालदेवता रोड के बीच योगराज फार्म बैंड के पास से चैकिंग के दौरान घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 01: शफात अली 02: नदीम उर्फ गुड्डू तथा 03: इश्तियाक उर्फ कुले को घटना में लूटी गई ज्वैलरी व नगदी तथा घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- शफात अली पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम चौकी थाना सुबह जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश उम्र 48 वर्ष हाल किराएदार मुफीद खान काठ बंगला थाना राजपुर देहरादून
2- नदीम उर्फ गुड्डू पुत्र आशिक अली निवासी मझगांव बाजार शुकुल जिला अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष
3- इश्तियाक उर्फ कुल्ले पुत्र मुनीर निवासी ग्राम खलीज बाहरपुर थाना बाजार शुक्ल जिला अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष हाल किराएदार वीर गब्बर सिंह बस्ती कैनाल रोड थाना राजपुर देहरादून

Leave A Reply

Your email address will not be published.