हरतालिका तीज उत्सव में गोरखाली संस्कृति की झलक, ग्राउंड लाल रंग की लाली से भर उठा!

Spread the love

उत्तराखंड: 24 अगस्त 2025, रविवार को  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हर साल गोरखाली हरितालिका तीज उत्सव पर बड़े स्तर पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल भी गोरखाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति  ने देहरादून  स्थित महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में गोर्खाली महिलाओं द्वारा आयोजित हरितालिका तीज उत्सव 2025 खूब धूमधाम के साथ मनाया गया।, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक गोर्खाली व्यंजन होंगे. हालांकि, हरतालिका तीज का व्रत  रखा गया।

वही जिसमें अध्यक्षा श्रीमती सविता छेत्री ने बताया कि– हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व में रहने वाले हिंदु समाज में मनाया जाने वाला एक पवित्र धार्मिक पर्व है। अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली एवं पति की दीर्घायु , सौभाग्य कल्याण के साथ साथ परिवार में सुख-शांति हेतु हिंदु नारियों द्‍वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है। वही इस गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी इस उत्सव को मेले के रूपमें विगत 19वर्षों से भव्यरूपसे मनाती आ रही है।  उन्होने कहा कि हरितालिका तीज का विशेष महत्व है।

गोरखाली समाज की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस व्रत से महिलाओं को सुहागिनी होने का गौरव प्राप्त होता है।गोर्खाली  समुदाय की महिलाओं ने नेपाली गीतों   पर नाच-गाना कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर मेले में राज्य के विभिन्न शहरों गाँवों एवं दूर दराज के क्षेत्रों से जनसैलाब एकत्रित हुअर। वही चटक लाल रंग के परिधानों. गहनों से सजी मातृशक्‍तियों एवं उनके परिवार के सदस्यगणों से पूरा महेंद्र ग्राउंड लाल रंग की लाली से भर उठा ।

साथ ही तीज टोलियाँ अपनी पारम्‍परिक वेशभूषा .गहनों से सज सँवर कर मादल की तालपर अपनी लोकनृत्य कला की छटा बिखेरी।  इसमें उत्तराखंड ही नहीं नेपाल से भी लोग शामिल हुए। इस मेले में नेपाल की संस्कृति की झलक आपको देखने को मिली।  यहां नेपाल के परंपरागत व्यंजन, परंपरागत वेशभूषा के साथ, लोकनृत्य और नाटकों की भी प्रस्तुति दी ।

 इस मेले में शामिल ध्यक्षा श्रीमती प्रभा शाह कार्यक्रम अध्‍यक्षा सविता छेत्री रजि० अध्यक्षा श्रीमती कमला थापा ,संरक्षक श्री सूर्य विक्रम शाही एवं श्रीमती गोदावरी थापली, संयोजिका श्रीमती उपासना थापा, सचिव पूजा सुब्बा, मीडिया प्रभारी देविन शाही एवं श्रीमती वंदना बिस्ट कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला खत्री. सांस्‍कृतिक सचिव उपाशना थापा एवं श्री, बुद्धिमान थापा श्रीमती पुष्पा छेत्री ,श्रीमती निर्मला थापा. श्रीमती सरोज गुरूंग ,श्रीमती सुनीता छेत्री. , श्रीमती कविता क्षेत्री ,श्रीमती माया पँवार, श्रीमती कविता शाही, श्रीमती विनिता खत्री , श्रीमती विनीता क्षेत्री, श्रीमती लोकमाया राई, श्रीमती मधु खनाल ,श्रीमती संध्या थापा, श्रीमती मधु क्षेत्री,श्रीमती उषा राना, श्री संजय मल्ल. मधुसूदन शर्मा.विशाल थापा. बी. के. बराल. टेकु थापा पी. एन. शेरपा. राजेंदर गुरुंग उपस्थित थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.