महापर्व पर राज्यपाल ने  रूद्राभिषेक कर सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की !

kumbh2
Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड:18-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से शनिवार को   न्यू कैंट रोड देहरादून स्थित उत्तराखण्ड राजभवन में महाशिवरात्रि महापर्व  के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने  रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की।

 वही इस अवसर पर राज्यपाल उत्तराखण्ड ने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है।

इस मौके पर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बता दे कि महाशिवरात्रि का दिन शिव पूजा का सबसे बड़ा दिन होता है। महाशिव रात्रि के बाद ही शिवरात्रि आती है। इस बार अधिकमास होने से महाशिवरात्रि का पर्व जल्द ही आ रहा है। फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया ।

इस बार महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष का होना दुर्लभ संयोग माना जाता है, जोकि शिवजी की कृपा पाने और शनि दोष को दूर करने के लिए बेहद कारगर है। वही इस शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.