BIG NEWS: कप्तान की सख्ती से भू- माफियाओं पर नकेल कसती पुलिस!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 16 Dec.–2023: खबर…. राजधानी से शनिवार को  देहरादून थाना कोतवाली नगर में जमीनो के कूटरचित विलेख आदि प्रपत्रों को तैयार कर रजिस्ट्रार कार्यालय मे सम्बन्धित रजिस्टरों में दर्ज कर उन जमीनो को फर्जी व्यक्तियों के नाम कर कई जमीनों को खरीद फरोख्त का फर्जीवाड़ा प्रकाश में आने पर रजिस्ट्रार कार्यालय के सहायक महानिरीक्षक निबन्धन श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा कोतवाली नगर देहरादून में कई अभियोग पंजीकृत कराये जा चुके है।

वही  जिनमें SIT टीम द्वारा लगातार अथक प्रयासों से साक्ष्य संकलन कर गहन विवेचना की जा रही है। जिसमें अब तक कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा जा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में धोखाधड़ी में शामिल अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये है।

सहायक महानिरीक्षक निबन्धन  संदीप श्रीवास्तव द्वारा माजरा स्थित लगभग 55 बीघा जमीन के फर्जी विलेख तैयार करने के सम्बन्ध में कोतवाली नगर देहरादून में मु0अ0स0 377/2023 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत कराया गया था, उक्त अभियोग में पूर्व में अभियुक्त समीर कामयाब तथा हुमायूं परवेज और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है अभियुक्तो से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त रवि कोहली पुत्र स्व0किशन लाल निवासी ग्राम कुल्हड़पुर पो0आ0 तहसील नारायण गढ़ जिला अंबाला हरियाणा को एसआईटी द्वारा विस्तृत पूछताछ के बाद विवेचक उ0नि0 कुलदीप पंत द्वारा दिनांक 15/12/23 को गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त: रवि कोहली पुत्र स्व0किशन लाल निवासी ग्राम कुल्हड़पुर पो0आ0 तहसील नारायण गढ़ जिला अंबाला हरियाणा!

Leave A Reply

Your email address will not be published.