किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में किये चालान!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 05 Dec.–2023: खबर…. राजधानी से मंगलवार को देहरादून स्थित थाना रायवालाक्षे त्रान्तर्गत पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में संधिक व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वही इस दौरान आज दिनांक 05.12.2023 की प्रातः थाना रायवाला पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें गठित कर चौकी हरिपुर कला क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिग /सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किरायेदार, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करते हुए किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिको के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 12 मकान मालिको के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 1,20,000/- रुपये (एक लाख बीस हजार ) का चालान कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.