बेटी के साथ दुष्कर्म पर आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार..!

पीड़िता की माँ ने थाना रायपुर में अपने पति के विरुद्ध दर्ज कराया था दुष्कर्म का अभियोग

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 20 Nov.–2023: खबर…. राजधानी सोमवार को थाना रायपुर देहरादून में बलात्कार के आरोपी पिता को दून पुलिस ने  गिरफ्तार किया। इस दौरान  अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गई।

वही इस दौरान    20.11.23 को वादिनी नें थाना रायपुर आकर तहरीर दी वह अपने बच्चो के साथ सौड़ा सरोली चांदनी चौक रायपुर में रहती है।  उसके पति एयर फोर्स में 4 क्लास कर्मचारी है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है, जो आजकल छुट्टी में घर आये हुए थे, उसके द्वारा घटना का विवरण -आज सुबह 6 बजे उनकी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य किया गया, जब ये उनकी बेटी द्वारा उन्हें बतायी गई तो वादनी का पति घर से फरार हो गया। उनकी बेटी द्वारा उन्हें बताया कि उसके पिता द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर पहले भी इस प्रकार का कृत्य किया था, तथा डर के कारण उसने ये बात किसी को नही बतायी थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दाखिला तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 501/23 धारा 376/377/506 भादवी व 5/6 पॉक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता अभियुक्त: धन बहादुर पुत्र श्री चंद्र बहादुर निवासी रायपुर, देहरादून को जेल भेजा गया है।

वही इसी के साथ  गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.11.23 को आरोपी पिता को सौडा सरोली निकट शिव मन्दिर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.