डॉ0 पाल ने कि छात्र संघ चुनाव कीअधिसूचना जारी, Nov.पहले सप्ताह में चुनाव संपन्न होगें।

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 30 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से सोमवार को  डीएवी महाविद्यालय कालेज देहरादून में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी। वही जिसमें  सप्ताह भर की छुट्टी के बाद सोमवार को( 30 Oct.–2023:) आज सूबे के सबसे बड़े महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव अगामी 7 नवंबर 2023 को होंगे। वही जिसमें छात्र संघ चुनाव 2023 डीएवी (पीजी) कालेज देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा अधिसूचना को जारी कर दिया है। वही इस मौके पर डीएवी (पीजी) कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी तथा मुख्य नियंता साहित पूरी टीम मौजूद थी। वही आज सोमवार को छात्रसंघ चुनाव का बिगुल भी बज गया है।

बस छात्र संघ चुनाव कराऐं जाने की घोषणाओं का आज के दिन का इंतजार में थे।  इस दौरान महाविद्यालयो के छात्रो में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वही इसी के साथ कालेज में अब ओर तेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा है। वही जिसमें डीएवी महाविद्यालय परिसर में बैनर.पोस्टर से अटा पड़ा है। चुनाव अधिकरी की विधिवत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सभी छात्र नेता और उम्मीदवार प्रचार.-प्रसार में जुट गए ।

वही इस मौके पर सोमवार को ( 30 Oct.–2023:) आज  डीएवी महाविद्यालय  के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0 राजेश पाल ने मीडिया को बताया कि डीएवी (पीजी)  कॉलेज देहरादून में सत्र 2023-24 के छात्र संघ चुनाव कराये जाने हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा गाइडलाइन जारी कर दी गई है!  वही आज सोमवार को कॉलेज के बोर्ड रूम मे मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0 राजेश पाल चुनाव आचार संहिता जारी कर दी गई है। इसी के साथ 7 नवंबर 2023, को मत को मतपेटियों में कैद हो जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0 पाल ने बताया कि बुद्धवार को डीएवी महाविद्यालय केें छात्र संघ चुनाव कार्यालय में 01 नंबर 2023 को नामांकन पत्र विक्रय शुरू होंगे। तथा प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक नामांकन पत्र विक्रय, साथ ही प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नामांकन पत्र मिलेगें। इसी दिन शाम 4.00 बजे से प्राप्त नामांकनों की सूची का प्रकाशन की जाएगी। साथ ही शाम 4.30 से शाम 5.30 बजे तक नामांकनों पर आपत्तियां की प्राप्ति होगी।

वही अगले दिन 2 नवंबर को दोपहर 2.00 बजे से परीक्षणोंप्रांत स्वीकृत प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। साथ ही दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 3.00 तक नाम वापसी होगी। तथा अपराह्न 3.30 से नाम वापसी के उपरांत अंतिम रूप से प्रत्याशियों के नाम की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वही इसी दिन शाम 4.00 बजे से शाम 4.30 तक प्रत्याशियों के नाम में त्रुटि सुधार होगी। वही, शाम 5.30 बजे से अंतिम सूची फाइनल लिस्ट को प्रकाशन की दिया जाएगा।

इस दौरान आज डीएवी (पीजी) कॉलेज मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0राजेश पाल के द्वारा आचार संहिता की घोषणा के साथ  बताया कि चुनाव के लिए कॉलेज को दो जोन में बांटा गया है। छात्र जोन में नौ और छात्रा जोन में आठ बूथ मिलाकर कुल 17 बूथों पर मतदान होगा। वही  कॉलेज में सुबह 08.30amबजे से दोपहर 01.30pm बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद सभी मतपेटियां स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रख दी जाएंगी। वही जिसमें इस छात्र संघ चुनाव 2023 में भी लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन पर ही चुनाव होगे।

साथ ही कॉलेज मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0 राजेश पाल के द्वारा यदि कोई प्रत्याशी छात्रसंघ चुनाव के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति एवं निदेशक उच्च शिक्षा को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही  डीएवी कालेज में 7 नवंबर 2023 को होने वाला चुनाव पुलिस और कालेज प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती होगा।

 इसी के साथ डीएवी (पीजी)  कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव  में इस वर्ष 2023- 24 पर लगभग 8 से 9 हजार के करीब छात्र/छात्राएं मतदाता के रूप में होगें। वही जिसमें 2 नवंबर 2023 तक प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट के आधार की किए जाएगें। इसके बाद फाईनल मतदाताओं की सूची के आंकड़े प्राप्त होगे। साथ ही जिन छात्रों का शुल्क जमा हो चुका है, वह भी अपने आईडी ले सकते हैं। और अपना मत का प्रयोग कर सकते है।

बता दे कि डीएवी  छात्रसंघ चुनाव  में पीछले चुनाव के दौरान करीब 56 प्रतिशत मतदान हुआ था। वही जिसमें  लगभग 12560 के करीब छात्र.छात्राएं मतदाता थी।

वही इस के साथ  बता दें कि छात्रसंघ चुनाव  2023-24 में मुख्य मुकाबला छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी में रोचक मुकाबला होता है। बता दे कि छात्रसंघ चुनाव को राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पहली सीढ़ी माना जाता है।  वही इस दौरान   छात्र संगठन से जुड़े छात्रों को कहना है इस बार के चुनाव में सीयूईटी, परिणाम जारी करने में देरी समेत अन्य मुद्दे मुख्य हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.