देहरादून में उपराष्ट्रपति धनखड़ का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अभिनंदन किया! गवर्नर

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 26 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित   दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर   उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़  देहरादून पंहुचे। इस दौरान उनके साथ डॉ.(श्रीमती) सुदेश धनखड़ भी मौजूद रही। वही इस मौके पर जीटीसी हैलीपैड पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

वही इस दौरान उत्तराखण्ड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर  प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधू, डीजीपी अशोक कुमार और अन्य गणमान्य लोगों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.