ABVP ने मैनजमेंट के सचिव की शव यात्रा निकाल दाह संस्कार किया!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 21 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित आज   सूबे के सबसे पड़े डीएवी (पीजी)  कॉलेज ,देहरादून ,  छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट  के  नेतृत्व में   (ABVP) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  से जुड़े छात्रो ने   (उत्तर प्रदेश कानपुर स्थित) (Management S ecretary ) डीएवी मैनजमेंट के सचिव मानवेन्द्र स्वरूप का एक प्रतीकात्मक शव यात्रा डीएवी (पीजी)  कॉलेज से प्रारंभ कर ईसी रोड, सर्वे चौक, करणपुर बाजार होते हुए  शव यात्रा निकाली गई, जिसके बाद करनपुर डीएवी चौक पर  प्रतीकात्मक का शव दहन किया गया।

वही इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने कहा बहन सुष्मिता तोमर का एक माह पूर्व ही कनिष्ठ सहायक पद डिग्री कॉलेज पुरोला में ज्वाइनिंग की थी लेकिन मैनेजमेंट व कॉलेज प्रशासन के लापरवाही के कारण निर्दोष बहन को मौत के घाट उतार दिया। पूर्व में कई बार महाविद्यालय को लिखित व मौखिक रूप से महाविद्यालय के जर्जर स्थिति व दीवार के गिरने की सूचना दी गयी थी जिसके बाद अनदेखा किया गया।

वही इस दौरान महानगर मन्त्री उज्ज्वल सेमवाल ने कहा कि ABVP कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के आर जैन के इस्तीफे, दोषियों पर मुकदमा की मांग को लेकर दिन रात 3 दिनों से धरना दे रहे हैं।  वही इस मौके पर जिसमें सुमित कुमार, यशवंत पंवार, ऋषभ मल्होत्रा, विपिन भट्ट, सागर तोमर, नवदीप राणा, अमन जोशी, विकास टम्टा, सचिन चमोली, ऋतिक नौटियाल, अलंकृत, आदि उपस्थित रहे।

वही दुसरी ओर  इससे पहले  21अक्टुबर, शनिवार को आज दोपहर करीब 2.00बजे  डीएवी ( पीजी)कॉलेज ,देहरादून के दो छात्र नेताओ जिसमें एक सिद्धार्थ एवं दुसरा छात्र नेता करन नेगी नाम के छात्र करनपुर, डीएवी रोड स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर पर दोपहर करीब 2.00बजे चढ़ गए। बता दे की 2 दिन पहले एक युवती की कॉलेज की दीवार गिरने से मौत हो गई थी जिसकी न्याय की मांग को लेकर आज 2 छात्रों ने मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती के परिवार को न्याय मिल सके मांग को लेकर यह प्रदर्शन के दौरान मोबाइल टावर पर चढ़ गए पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.