पुलिस ने गुण्डा अधिनियम में एक आदतन अपराधी को तड़ी पार. किया.! 

रखा अपराध से वास्ता, दून पुलिस ने दिखाया जनपद से बाहर का रास्ता!

Spread the love
देहरादून/उत्तराखण्ड: 17 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से मंगलवार को देहरादून स्थित थाना प्रेमनगर में  गुण्डा अधिनियम में एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया तड़ी पार!   आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त अतुल भाटिया पुत्र राजेन्द्र भाटिया निवासी विंग न0 2/2/3 प्रेमनगर जनपद देहरादून, जो एक आदतन अपराधी है!
वही जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट एवं धोखा-धड़ी सहित अन्य कई अभियोग पंजीकृत है, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध गुण्डा अधि0 के तहत रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित की गयी थी। जिसका नाम पता अभियुक्त – अतुल भाटिया पुत्र राजेन्द्र भाटिया निवासी विंग न0- 2/2/3 प्रेमनगर जनपद देहरादून, (उम्र 47 वर्ष)
वही इस दौरान जनपद देहरादून की  डीएम द्वारा उक्त प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त अतुल भाटिया उपरोक्त को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश दिये गये। साथ ही 06 माह की निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी।  जिसके अनुपालन में आज अभियुक्त अतुल भाटिया उपरोक्त को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा जनपद की सीमा के बाहर उत्तर प्रदेश में छोड़ा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.