मुख्यमंत्री धामी का ARTO कार्यालय पर छापा!

धामी ने औचक सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में अभिलेखों का किया अवलोकन !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 13 Oct.–2023:  शुक्रवार को ( कुमांऊ) जनपद नैनीताल में सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने औचक निरीक्षण किया। वही इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश  दिये कि ओवरलोडिंग,हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से  वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

वही इस मौके पर सीएम    पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। वही  सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.