
देहरादून/उत्तराखण्ड: 13 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से शुक्रवार को देहरादून के सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वही इस दौरान 13 अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाने के लिए , मैक्स हॉस्पिटल ने आज भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर की व्यापकता पर प्रकाश डालने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया। वही जिसमें उत्तर भारत में एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शुरुआती जांच और रोकथाम को बढ़ावा देकर स्तन कैंसर से निपटने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।