देहरादून/उत्तराखण्ड: 6 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से शुक्रवार को कोतवाली पटेलनगर देहरादून क्षेत्रान्तर्गत ड्रगफ्री देवभूमि 2025″ अभियान के तहत ANTF देहरादून की टीम द्वारा नशा मुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । वही इस एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है, साथ ही नशे के आदि व्यक्तियों से बातचीत कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
इस दौरान एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ANTF टीम द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित डॉ0 डिलेट फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र व ट्रू विस्डम सोसाइटी नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल व्यक्तियों की कॉउंसलिंग करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावो के संबंध में जागरूक किया गया।
वही इस मौके पर नशा मुक्ति केन्द्रों में साफ- सफाई की व्यवस्था सही न पाये जाने व अभिलेखों का रख रखाव संतोषजनक न पाये जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए केन्द्र संचालक को इसमें सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
पुलिस टीम :-1- उ0नि0 विनोद सिंह राणा, ANTF, 3- उ0नि0 प्रेरणा चौधरी, ANTF, 2- मुख्य आरक्षी गौरव चौधरी, ANTF, 3- आरक्षी मोहित राठी, ANTF, व स्थानीय पुलिस टीम।