सांसद ने आमजन की समस्याओं पर अधिकारियों की लगाई क्लास, दिये कड़े निर्देश!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 5 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित  वन विभाग मुख्यालय के मंथन सभागार में लोकसभा सांसद( हरिद्वार)  एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय औऱ निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। वही इस बैठक में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली,सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर,डोईाला बृजभूषण गैरोला,केंट  सविता कपूर, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री  झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणी त्रिपाटी, सचिव एमडडीए मोहन सिंह बर्निया, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, अपर जिला अर्थ एवं संख्याअधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी,  सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं ब्लाक प्रमुख व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

वही इस मौके पर  ( हरिद्वार)  सांसद ने विभागवार केंद्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए चालू एवं अधूरे निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने  एवं सड़क निर्माण में अधिग्रहण काश्तकारों की भूमि का मुआवजा राशि वितरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही गत बैठक में समिति द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई समस्याओं के निस्तारण को लेकर अपनी मांगे एवं शिकायते दर्ज कराई गई थी जिसके अनुपालन में सम्बन्धित विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण हेतु की गई कार्रवाई का ब्यौरा समिति को दिया गया।

वही   सांसद ने श्यामपुर रेलवे फाटक के पास लगने वाले जाम से तात्कालिक रूप से निजात दिलाने के लिए तत्काल प्रभाव से सड़क मार्ग चौड़ीकरण करने एवं फ्लाईओवर की डीपीआर बनाने के निर्देश एनएचआई को दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा जाम लगता है तथा यात्रियों, ऋषिकेश एम्स जाने वाले मरीजों समेत आमजन तक को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 इस दौरान उन्होनें कहा कि राजधानी में जल निकासी की बड़ी समस्या है इस हेतु उन्होंने जिलाधिकारी को क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में पीडब्ल्यूडी,एनएच,एमडीडीए,नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर कार्यों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। विधायक डोईाला द्वारा मोहकमपुर फ्लाई ओवर के पास यात्री शेड व बालावाला सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया। वहीं मेयर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा भी पेयजल लाईन बनने से सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया।

वही इस मौके पर  बैठक में एनएचआई द्वारा बताया गया कि एनएचआई के पास दो परियोजना है जिनका कार्य प्रगति पर है। जिसमें बल्लुपुर-पौंटा सड़क मार्ग का चार प्रतिशत एवं डाटकाली आशारोड़ी सड़क मार्ग का पचास फीसदी कार्य हो चुका है। इसी तरह एनएच के अंर्तगत 9 सड़क मार्ग सहित ड्रेनेज व सेतु का निर्माण कार्य गतिमान है जो जल्द पूर्ण होने वाले है। जिसमें चकराता त्यूणी मोटर मार्ग,अजबपुर-आईएसबीटी, बलबपुर- कमला प्लेस तक सड़क मार्ग समेत कई सड़को का डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है।

इसके साथ ही सड़क मार्ग से लगे ड्रेनेज का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। 65 मीटर स्पान का मोटर पुल त्यूणी में निर्माणाधीन है।  साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित किमी और स्थान के नाम से लगाएं गए त्रुटिहीन बोर्डों को ठीक करने के भी निर्देश दिए।

वही इस अवसर पर जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए  सांसद पोखरियाल ने अधूरी पेयजल लाइनों का काम पूरा करने के निर्देश विभाग को दिए। ताकि आमजनता को निर्विवाद पेयजल की आपूर्ति हो सके। जल संस्थान,जल निगम द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन के अंर्तगत 341 कार्यों के सापेक्ष 227 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया। तथा 114 कार्य प्रगति पर है जिसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

वही इसी के साथ सांसद ने स्मार्ट,सिटी,शिक्षा,विद्युत,स्वास्थ्य,समाज कल्याण,कृषि,उद्यान, मंडी,खाद्य विभाग,लघु सिंचाई,सिंचाई,ग्राम्य विकास,स्वजल,उद्योग समेत कई अन्य विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की गहनता से समीक्षा की।

साथ ही उन्होनें ने  जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में किराए के भवनों में संचालित आँगनबाड़ी केंद्रों के स्थान पर बाल विकास विभाग अपना भवन बनाएगी। इस हेतु 372 आँगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हुए है जिनका निर्माण कार्य किया जाना है। उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने नकदी फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बेमौसमी सब्जियों को बढ़ावा दिया जाय। ताकि हम सब्जी उत्पादन में आयात नही निर्यातक बन सके। सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने सिंचाई नहरों को दुरुस्त करने को कहा। ताकि काश्तकारों को सिंचाई से सम्बंधित समस्याओं का समाधान हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.