देहरादून पुलिस स्ट्रीट क्राइम पर सख्त , घटना का किया 48 घंटे में खुलासा!

लूट की घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को लूट के मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार।

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 02 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से सोमवार को देहरादून स्थित कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में दिनांक 30/09/23 को वादिनी हरसिमरन कौर पुत्री धनिसिह निवासी चन्द्रमणी द्वारा देहरादून स्थित थाना पटेलनगर पर दिनांक 29-09-2023 की रात्रि को ऑफिस से पैदल अपने घर को जाते समय एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 558/23 धारा 392 भादवी पंजीकृत किया गया। वही इस  घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01/10/23 को घटना में शामिल अभियुक्त रजत को चन्द्रमणी खालसा पानी की टंकी के पास से लूटे गए मोबाइल फोन व लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या –UK07FH-9136 (स्पलेण्डर रंग काला) सहित गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त:-1-रजत पुत्र मांगेराम निवासी नियर स्कॉलर बीम स्कूल चन्द्रमणी चोयला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र- 22 वर्ष

बरामदगी का विवरण:-1- एक अदद मोबाइल फोन VIVO रंग आसमानी ।
2- घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या –UK07FH-9136 (स्पलेण्डर रंग काला) ।

पुलिस टीम:-1-उ0नि0 श्री सुनील कुमार, 2-कानि0 सूरज सिह राणा, 3-कानि0 संदीप कुमार ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.