
देहरादून/उत्तराखण्ड: 29 SEP.–2023: शुक्रवार को लंदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनवेस्टर्स समिट को लेकरआयोजित रोड शो में सहयोग के लिए वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों खासतौर पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है। वही इसी के साथ मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। अपनी मेहनत से उत्तराखंड के प्रवासी भाइयों ने अपना खास मुकाम बनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग निवेशकों और उद्यमियों को देगी।