सदन की कार्यावाही से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री को श्रद्धांजलि, सत्र कल सुबह तक स्थगित!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 05 SEP. – 2023: खबर…. राजधानी से मंगलवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण सदन में प्रवेश किया। वही इस दौरान सदन की कार्यावाही के शुरू होने से पहले विधानसभा सत्र के प्रथम दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कहा की देवभूमि उत्तराखंड के उन्नयन हेतु उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। वही इसी के साथ आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पूर्व ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मानसून सत्र एवम् विभिन्न सामसायिक विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वही इसी के साथ उत्तराखंड पांचवी विधानसभा का मानसून सत्र कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।
बता दे कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पूर्व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा के मानसून सत्र एवं उसकी तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच विस्तार से चर्चा वार्ता हुई। वहीं प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों पर भी बातचीत हुई।