आज निराले दुल्हे में भोले अपनी बरात लेकर निकले तो..द्रोणनगरी में श्रद्धालु हुए भावुक !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 28 AUGUST .. 2023: सोमवार को देहरादून स्थित  आज  देवो के देव महादेव की बरात का यह खूबसूरत नजारा श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर सेवादल देहरादून की ओर से निकाली गई श्री टपकेश्वर महादेव शोभायात्रा को देखने हजार भक्त उमड़ पड़े। वही इस शोभायात्रा में सजधज कर निकले भोले बाबा बैल पर होकर सवार, निराले दुल्हे में जब आज सावन के आखिरी सोमवार को द्रोणनगरी में महादेव अपनी बरात लेकर शहर में निकले तो हजारो भक्त उत्साहित होकर झूमते नाचते, गाते एवं जय बम बम भोले की गूंज करते नजर आया।

वही इस सुंदर दृश्य को देखने दून की देवतुल्य जनता उमड पड़ी वही महादेव की मोहक छवि देख महिलाओ तो भावुक  हो गई। साथ ही कई भोले के भक्त निहाल तो कई श्रद्धालु अपने को रोक नही सके और जय भोले बाबा की घोष केे साथ झूम उठे । को मिला। वही जिसमें महाराष्ट्र  से आए ढोल. ताशे व नगाड़ों एवं बैंड बाजो व डीजे पर हजारों श्रद्धालु नाचते, गाते, झूमते नजर आए।  वही इस मनमोहक दृश्य को हाजारो श्रद्धालुआने सैल्फी भी और फोटो व विडियों भी खूब शूट की गई।

सावन के आखिरी सोमवार 9 28 AUGUST 2023 ) के दिन आज सोमवार को   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। वही इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

वही इस दौरान  शोभायात्रा में जब सज-धज कर निकले भोले बाबा बैल पर होकर सवार  महादेव भगवान शिव नगर भ्रमण पर निकले तो भक्ति और आस्था की लहरें उठीं। शिव बरात में भूत पिशाच और देवता भी मगन होकर नृत्य करते रहे। बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने बरात निकाली। जगह-जगह भोले भंडारी का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक  खजान दास, मेयर  सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। देहरादून शहर स्थित सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर के महंत श्रीश्री 108 माया गिरी ने किया। शोभायात्रा में सिर पर कलश रख पीले परिधानों में 251 महिलाएं आगे-आगे चल रही थीं।

वही  जिसमें शोभायात्रा के रास्ते में   हलवा, पुरी, छोले, खीर, बिस्कुट, मिठाई, फल आदि प्रसाद बांटा गया। वही इस दौरान शोभायात्रा  सहारनपुर चौक से झंडा बाजार, पीपलमंडी, धामावाला, पलटन बाजार, चकराता रोड, बिंदाल, गढ़ी कैंट होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंची। जहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

इसी के साथ पवित्र जल और फूलों की वर्षा से भगवान शिव के स्वरूपों का स्वागत किया गया। आज  शाम को देहरादून स्थित  टपकेश्वर शिवलिंग, रुद्राक्ष शिव, दूधेश्वर, तपेश्वर, रुद्रेश्वर का भव्य श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.