देहरादून/उत्तराखण्ड: 24 AUGUST .. 2023, खबर… राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित खेल मंत्री उत्तराखण्ड सरकार रेखा आर्या ने आउट ऑफ टर्न जॉब को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट में पास किये जाने पर उनका आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि हमारी सरकार ने पूर्व में खेल नीति लागू की थी जिसके तहत खेल और खिलाड़ियो के हितों के लिए कई निर्णय लिए जा रहे है।उन्होंने कहा कि आज यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि खेल नीति के तहत आज हमारे उत्कृष्ठ खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की व्यवस्था कर दी गई है।
आज वही इस दौरान आउट ऑफ टर्न जॉब का कैबिनेट में पास होना आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य करेगा। खेल मंत्री ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वही दुसरी ओर इससे एक दिन पहले उत्तराखण्ड सरकार के खेल मंत्री रेखा आर्या यमुना कॉलोनी देहरादून में शासकीय आवास पर आगामी 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम हर साल “देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार”, “देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार”, “लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार”से अपने खिलाड़ियो को सम्मानित करते है । इसी क्रम में अब हम हिमालय पुत्र रत्न अवार्ड से भी खिलाड़ियो को सम्मानित करने की योजना बनाने जा रहे है जिसके तहत 6 खिलाड़ियो को 1 लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित करेंगे ,इसके प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी आज अधिकारियों को दिए गए हैं।
वही खेल मंत्री ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 14 से 23 वर्ष तक के बच्चों के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कर कमलों द्वारा मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया जाएगा,जिसमे 14 से 23 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिमाह 2 हजार रू खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।इस योजना के तहत हर जिले से 100 बालक व 100 बालिकाओं का चयन किया जाएगा जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश भर में कुल 2600 खिलाड़ी चयनित होंगे।इस राशि के जरिये हमारे बच्चे अपने खेल संसाधन खरीद सकेंगे और उनके सामने किसी प्रकार की आर्थिक अड़चन नही आएगी।
वही इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार ,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जितेंद्र सोनकर जी, डिप्टी डायरेक्टर युवा कल्याण शक्ति सिंह ,जॉइंट डायरेक्टर अजय अग्रवाल व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।वही इस बैठक में खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए।