वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में हुई बैठक !
देहरादून/उत्तराखण्ड: 18 AUGUST .. 2023 बता दे कि उत्तराखंड में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सवा महीने की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद वन विभाग की जेसीबी पर ब्रेक लग थे। वही जिसमें शुक्रवार को वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में देहरादून स्थित कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून की जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा द्वारा वर्चुअल माध्यम से सरकारी सम्पति, एनएच एवं वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई।
वही इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व, लोनिवि, एनएच, वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित करते हुए अतिक्रमण चिन्हित कर सम्बन्धितों को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाए।
वही इस बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, अधि0 अभि0 लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाटी, एवं अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार से तथा उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेन्द्र सिंह नेगी, विकासनगर विनोद कुमार, मसूरी नन्दन कुमार, तहसीलदार सदर मौ शादाब सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।