सीएम के सख्त निर्देश पर 9 लोगो पर धारा 420,409,120b ipc, भ्रष्टाचार Act.में मुक़दमा दर्ज हुआ!

जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है: सीएम

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 03-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से शुक्रवार को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत आज थाना कनखल पर AE/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9  नामजद लोगो पर धारा 420,409,120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।

सीएम ने कहा “हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है।  वही इसी के साथ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर  भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा।  वही इस दौरान (UKPSC)  यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे।  वही मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

वही  पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। साथ ही  जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”सीएम धामी के सख्त निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की SIT जांच के बाद मुकदमा दर्ज हुआ !

Leave A Reply

Your email address will not be published.