BREAKING NEWS: यहां कृषि मंत्री ने टमाटर पर लिया जबरदस्त एक्शन..!

कृषि मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने किया देहरादून मंडी का निरीक्षण।

kumbh2
Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 15 JULY .. 2023, खबर… राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित सब्जी मंडी का कृषि मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने निरीक्षण किया।  इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंडी की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को मंडी में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

वही इस मौके पर  मंत्री उत्तराखण्ड सरकार  के  गणेश जोशी ने मंडी में आढतियों से टमाटर के मूल्य की भी जानकारी प्राप्त की।  वही इसी के साथ मंत्री ने मंडी से बाहर टमाटर को अधिक दामों पर बेचने पर तत्काल मौके पर ही टेलीफोन के माध्यम से सचिव कृषि को प्रदेश के सभी जनपदों को आदेश जारी करने और सभी दुकनादारो को अपनी दुकान में रेट लिस्ट लगाने हेतु आदेश जारी करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने मनमोहन भारद्वाज द्वारा टमाटर की फ्यूरी करीब 56 रुपए में विक्रय की जा रही है। साथ ही मंत्री ने मंडी समिति के सचिव को निर्देशित किया कि शहर के विभिन्न स्थानों में मंडी की तरफ से काउंटर लगाए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.