फोन पर पीएम मोदी ने सीएम से उत्तरखण्ड की स्थिति पर विशेष जानकारी प्राप्त की!

kumbh2
Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 10 JULY .. 2023, खबर… राजधानी से सोमवार को  मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी से  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  फोन पर उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान  प्रधानमंत्री मोदी ने जान-माल की क्षति, सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा, कृषि, किसान और फसलों की स्थिति तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान    प्रधानमंत्री ने केंद्र से पूरे सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।

वही इसी के साथ मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से विभिन्न स्थानों पर हुए जन धन की हानि और बाधित सड़कों के साथ ही चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीएम  मुख्यमंत्री ने किसानों और फसलों की स्थिति के बारे में भी बताया। इसी के साथ  मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे है। जगह जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई है ताकि बाधित सड़कों को तुरंत खोला जा सके। उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.