सीएम अपील के बाद भी आज महा पंचायात को लेकर प्रर्दशनकारीयों की हुई झड़प !

अब 25 जून को बड़कोट में महा पंचायत होने की घोषणा! (सूत्र)

kumbh2
Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 15 JUNE.. 2023, खबर… राजधानी से बृहस्पतिवार को  आज उत्तरकाशी, पुरोला  में महापंचायत के लिए प्रदर्शकारी पुरोला जाने की जिद पर अड़ गए। इस बीच प्रदर्शकारी  के साथ  पुलिस की धक्का-मुक्की हुई। वही  शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही  पुरोला में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। यमुना घाटी के तीनों बाजार बंद कर दिए गए हैं।  वही इस  धरने की वजह से करीब ढाई घंटे तक पुरोला बफकोट मार्ग बंद रहा। आज सुबह से ही प्रर्दशनकारीयों ने पुलिस को हिन्दू वादी संगठन के लोगों ने पुलिस प्रशासन को खूब छकाया।

वही इस मौके पर  उत्तरकाशी: एसडीएम ने की अपील, भ्रामक सूचना न करें प्रसारित द्वारा पुरोला प्रकरण को देख रहे एडीएम तीर्थपाल सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पुरोला घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना न प्रसारित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यमुनाघाटी हिन्दू जागृति मंच के संयोजक केशव गिरी महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद धरने पर बैठे सभी लोगों ने गिरफ्तारी दी। केशव गिरी महाराज ने अब 25 जून को बड़कोट में महा पंचायत होने की घोषणा की है। वही  पुलिस वाहन में गिरफ्तार किए व्यापारी और हिन्दू संगठन के लोगों को धरना स्थल से आधा किमी दूर जा कर छोड़ा गया। वही धरने पर बैठे लोगों ने जबरन पुरोला जाने की कोशिश की।

इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुईए लेकिन मौजूद भारी पुलिस फ़ोर्स के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पाए। अब प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। कई हिन्दूवादी संगठन के लोग बड़कोट तिलाडी पौंटी राजगढ़ी मार्ग से पुरोला की ओर निकले। वही इस दौरान    नौगांव व्यापार  मंडल अध्यक्ष जगदीस असवाल का कहना था कि कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है कि दूसरे समुदाय के लोगों को क्षेत्र से भगाया जा रहा। जबकि एक भी ऐसा नहीं है।

वही जिसमें  जनपद उत्तरकाशी  जिला प्रशासन ने पुरोला तहसील क्षेत्र में 14 से 19 जून तक धारा-144 लागू की है। सूत्रो के हवाले से मिली ताजा जानकारी के अनुसार   पुरोला जाने की जिद पर  महापंचायत के लिए अड़े हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व व्यापारियों को पुलिस ने पुरोला जाने से रोका।जिसके चलते यहां लंबा जाम लग गया।  इस मौके पर  पुलिस के साथ देर तक नोंकझोक के बाद प्रदर्शनकारी यही धरने पर बैठ गए।वहीं मिडियिा रिपोर्ट के अनुसार बजरंग दल का दावा है कई कार्यकर्ता पुरोला पहुंचे हैं।  आज 15 जून  को  उत्तरकाशी, पुरोला  में  बड़कोट, पुरोला, नौगांव के सभी बाजारों में कोई दुकान नहीं खुली। वही इस दौरान  महापंचायत के लिए पुरोला जाने की कोशिश कर रहे रुद्रसेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वही इसी के साथ दुसरी ओर पहले ही पुरोला घटनाक्रम को लेकर  मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक हुई घटनाओं में प्रशासन ने ठीक तरीके से काम किया। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा। कोई कानून अपने हाथ में न ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.