
उत्तराखंड: 20 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित आज 20 अक्टु. मंगलवार को विजयदशमी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में दशहरा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बता दें देश की आजादी के समय से यानी 1947 से ही बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी देहरादून में दशहरा पर्व का आयोजन कर रही है. ऐसे में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से इस साल 79वां दशहरा पर्व का आयोजन किया गया. इस बार परेड ग्राउंड में पहली बार 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और उन्होंने सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
दून के परेड ग्राउंड में 181 फिट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया, इसके साथ ही 70 फीट ऊंचा कुंभकरण और 70 फिट ऊंचा मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। वही इस अवसर पर खास बात यह थी कि रावण दहन के लिए रिमोट और सेंसर की व्यवस्था की गई थी, मगर ऐन मौके पर इन्होंने काम नहीं किया.जिसके बाद रावण दहन के लिए अन्य व्यवस्थाओं पर काम किया गया. आखिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैन्युअली तरीके से रावण का दहन किया गया.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत पर शुभकामनाएं दी।
इसके साथ ही सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा त्योहार हमें सीखाता है कि अहंकार की ज्वाला स्वयं उसे व्यक्ति का नाश करता है. इस त्योहार पर सिर्फ रावण का पुतला दहन नहीं करना है बल्कि हम सभी को अपनी बुराइयों को त्याग करते हुए सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलने का संकल्प लेना होगा. भगवान राम का जीवनकाल हमें ये सिखाता है कि कैसी भी विपरीत परिस्थिति क्यू ना हो लेकिन हमें अपने सिद्धांतों और विचारों का पालन करना चाहिए, दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया.
इस दौरान 20 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित आज देहरादून में परेड ग्राउंड के अलावा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, डोईवाला, रायपुर, बन्नू स्कूल रेसकोर्स और पटेल नगर सहित कुल 6 प्रमुख स्थानों पर विजयादशमी का पर्व मनाया गया।