उत्तराखंड: 06 AUG. 2026, गुरुवार को देहरादून / राजधानी स्थित थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. समाग्री पुलिस द्वारा जारी घटना का संक्षिप्त विवरण:
1-दिनांक 06/08/26 को श्री सुमन देव उनियाल निवासी कुल्हान सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनके कुल्हान स्थित हनुमान मंदिर से छत्र , धन यंत्र व नगद धनराशि चुरा लिया है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर धारा 305 (D) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- दिनांक 06/08/26 को वादी श्री संदीप फरासी निवासी फरासी मोहल्ला सहस्त्रधारा रोड द्वारा थाना राजपुर आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके डंडा खुदानेवाला सहस्त्रधारा रोड स्थित कालिका मंदिर से धन यंत्र व नगद धनराशि चुरा ली है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर धारा 305(D) BNS बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस दौरान राजपुर क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की 02 घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत व उनके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सभी घटना स्थलों का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
साथ ही पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 07/08/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त आशीष कुमार सैनी को आईटी पार्क गेट सहस्त्रधारा रोड के पास से घटना में चोरी की गई छत्र,धन यंत्र व नगद धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया।