कोरोनेशन में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नए कदम उठाए-PMS डॉ.सिंह

kumbh2
Spread the love

उत्तराखंड: 15 JULY 2026, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित जिला कोरोनेशन अस्पताल प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. योतेंद्र सिंह ने  वरिष्ठ पत्रकार (सोमपाल सिंह) से बातचीत में (पीएमएस) डॉ. सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अस्पताल को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं वाला संस्थान बनाना होगी।

इस दौरान (पीएमएस) डॉ. सिंह ने कहा कि  कोरोनेशन जिला अस्पताल देहरादून  की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नए कदम उठाए गए हैं। कोरोनेशन अस्पताल के(PMS) प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यातेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद स्पष्ट किया है कि मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ‘युद्ध स्तर’ पर कार्ययोजना को अमलीजामा पहना रहा है।

(पीएमएस) का  ​इन प्रमुख बिंदुओं पर रहेगा विशेष ध्यान:
1- ​पार्किंग व्यवस्था होगी सुगम: अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पार्किंग की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। व्यवस्थित पार्किंग के साथ-साथ परिसर में विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड (Signage Boards) लगाए जाएंगे, ताकि मरीजों को संबंधित वार्ड या विभाग तक पहुँचने में कोई कठिनाई न हो।

2- ​स्वच्छता अभियान: अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है। ओपीडी, वार्डों और अस्पताल के मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर हर थोड़ी देर में सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई की गुणवत्ता की समय-समय पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

3- ​वार्डों में बेहतर प्रबंधन: अस्पताल के सभी वार्डों में सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही कोरोनेशन जिला अस्पताल  की ही दुसरी कड़ी उपचिकित्सालय गांधी शताब्दी अस्पताल ​  में नई डेंटल यूनिट :से संबंधित  डॉ. यातेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि गांधी शताब्दी अस्पताल में अत्याधुनिक डेंटल यूनिट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मरीजों को जल्द से जल्द दंत चिकित्सा की सुविधा मिले, इसके लिए उन्होंने हाल ही में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा बैठक भी की है। ​साथ ही PMS  ने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में और भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.