कुमायूं क्षेत्र में इन प्रमुख स्थलों को रोप-वे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा-धामी

Spread the love
 उत्तराखंड: 09 JULY 2026, गुरुवार को देहरादून / राजधानी स्थित  मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन से संबंधित पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और आधारभूत विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमायूं क्षेत्र के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोप-वे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रानीपुर, भीमताल, नैनीताल व कैंचीधाम के लिए रोप-वे परियोजनाये इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही का भी आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.