उत्तराखंड: 06 JULY 2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान कार्यवाही करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 06-07-2026 को चैकिंग के दौरान पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों, कबाड़ी पुल से थाने की ओर आने वाले रास्ते पर वाहन संख्या- यू0पी0-86-एक्स-5007 में सवार 02 नशा तस्करों करन व हिमांशु को 7.98 ग्राम व 8.61 ग्राम अवैध स्मैक तथा आरटीओ चैक पोस्ट आशारोडी के पास से एक अन्य नशा तस्कर अचंल राजपूत को 10 किलो 202 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तो के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बरामद मादक पदार्थो को देहरादून में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों व शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को महंगे दामो में बेचकर मुनाफा कमाने के लिये सहारनपुर तथा बिहार से लेकर आना बताया गया।