बिना लाइसेंस के लोगो को शराब पिलाने पर होटल संचालक के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही

Spread the love

उत्तराखंड: 04 JULY 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित  वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा होटल/ ढाबों की चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल तंदूर नाईट में बिना परमिट के लोगो को बैठाकर शराब पिलाते हुए होटल संचालक मकान सिंह पुत्र सदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस को शराब की खुली बोतल व डिस्पोजल गिलास बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.