दून के लालपुल क्षेत्र में बड़ा हादसा, 6 लोगों को कुचल, 3 से ज्यादा की मौत

Spread the love

उत्तराखंड: 23 JUNE 2026, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज  पटेलगनर के लालपुल क्षेत्र में हादसा  हुआ है। देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही इस घटना करीब 10.00am बजे के आसपास की है, जिसमें ISBT से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस अनियंत्रित होकर लोगों को टक्कर मारती चली गई और 6 लोगों को कुचल दिया। मौके पर सभी की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, 3 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वही साथ ही हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।इस दौरान  हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।

देहरादून  कोतवाली पटेलनगर पर 112 पुलिस कन्ट्रोल रुम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लालपुल निकट ग्रेड लिगेसी बिकन होटल के बाहर एक सिटी बस द्वारा एक्सीडेंट कर दिया गया है। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि बस संख्या: यू0के0-07-पीए- 0287 अन्यत्रित होकर फुटपाथ पर चढ गयी, जिससे फुटपाथ पर बैठे 4-5 मजदूर बस की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बस के चालक की तबीयत अचानक खराब होने के कारण बस अन्यत्रित हो गयी, जिस कारण उक्त घटना घटित हुई। मौके पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को इलाज हेतु महन्त इन्द्रेश अस्पताल पहुँचाया गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । बस चालक अर्जुन पुत्र भीम निवासी राजपुर रोड जाखन देहरादून उम्र 28 वर्ष की तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल कोरोनेशन में उपचाराधीन हैं। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.