CM धामी ने मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्व CM खंडूड़ी, पद्मश्री श्री राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

उत्तराखंड: 18 JUNE 2026, गुरुवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज  सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री श्री जसपाल राणा के निधन पर  शोक व्यक्त किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं श्री जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.