उत्तराखंड: 16 JUNE 2026, मंगलवार को देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच बाइक-कार टक्कर के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान सिख श्रद्धालुओं ने तलवार निकालकर लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर है. जिनमें एक होटल कारोबारी की हालत गंभीर है।
उसे बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बद्रीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे चारधाम यात्रा और बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. विरोध में बद्रीनाथ हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.जबकि एक स्थानीय होटल व्यवसायी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।घटना के दौरान धारदार हथियारों के इस्तेमाल की भी सूचना सामने आई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।