बरामद कोकिन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाये थे अभियुक्त ।

Spread the love
उत्तराखंड: 03 JUNE 2026, बुधवार को देहरादून/राजधानी में मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी मंे लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
साथ ही राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक: 02-06-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग से जुडे ड्रग पैडलर हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने के लिये राजपुर क्षेत्र में आये हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जोहडी रोड निकट पुरानी मजार के पास से स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-4478 पर सवार 02 शातिर विदेशी पैडलरों को 9.15 ग्राम तथा सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532 से 01 अभियुक्त को 11.77 ग्राम अवैध कोकिन के साथ गिरफ्तार किया गया,  जिनके विरूद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार तीनो पैडलर कोबरा गैंग से जुडे हैं, जो हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने आये थे।
पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 13  पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थाे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.