उत्तराखंड: 01 June 2026, सोमवार को देहरादून में। कृषि भूमि की उर्वरता बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य सुधारने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून 2026 तक राष्ट्रव्यापी ष्खेत बचाओ अभियानष् चलाया जाएगा। उत्तराखंड में इस अभियान का शुभारंभ सोमवार को विकासखंड सहसपुर के ग्राम ढाकी में कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया।
उन्होंने किसानों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ मिट्टी, सुरक्षित खाद्य उत्पादन और बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिल सके।