पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. चौहान
उत्तराखंड: 25 May 2026, सोमवार को देहरादून/राजधानी में। देहरादून जनपद के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. आशीष चौहान ने क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए जिला स्तर पर ऑनलाइन शिकायत ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का प्रभावी निस्तारण हो सके और शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।